रिकी पोंटिंग ने कहा, ‘सचिन का जवाब नहीं’

  • 0


सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के बीच हमेशा से ही एक ख़ास रिश्ता रहा है। कंगारु कभी भी सार्वजिनक तौर पर किसी खिलाड़ी विशेष की तारीफ करने से हिचकते हैं लेकिन, सचिन इसके अपवाद रहे हैं। पिछले दो दशक में हर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने मास्टर ब्लास्टर का लोहा माना है। एक बार फिर मौजूदा कप्तान रिकी पॉटिंग ने सचिन की महानता की खुलकर तारीफ की है।
44 शतक , 15000 से ज्यादा रन और 20 साल। सचिन रिकॉर्ड के उस ऐवरेस्ट पर खड़े हैं जिसकी तरफ देखने के बाद सिर्फ आश्चर्य होता है कि क्या कोई दूसरा खिलाड़ी वहां पहुंच सकता है। जो खिलाड़ी आज खेल रहे हैं अगर उन्हें देखा जाए तो सिर्फ पोंटिंग ही ऐसे क्रिकेटर नजर आते हैं जो सचिन के आसपास पहुंचने की कुव्वत रखते हैं। हालांकि वो भी उनके रिकॉर्ड से काफी दूर हैं।
खुद पोंटिंग कहते हैं कि मैं उनकी जितनी पारियां देख पाया हूं मुझे लगता है कि वो हैरान कर देने वाले खिलाड़ी हैं। उनके रिकॉर्ड्स को देखिए किसी के लिए भी 20 साल तक लगातार खेलना अविश्वसनीय है।
ऑस्ट्रेलिया को दुनिया की सबसे मजबूत और कामयाब टीम माना जाता है। और ये बयान उस खिलाड़ी का है जो ऑस्ट्रेलिया का कप्तान भी है। लेकिन पोंटिंग यहीं पर नहीं रुकते वो आगे कहते हैं कि सचिन ने मेरे जैसे लोगों के उनके करीब पहुंचने के लिए कई मानक तय कर दिए हैं। अगर मुझे अगले 20 साल बैटिंग करनी हो तो शायद मैं व्हीलचेयर पर बैठकर बैटिंग करुंगा।
ये दुनिया की सबसे कामयाब टीम के कप्तान का बयान है। दुनिया के सबसे महान खिलाड़ी के बारे में। वैसे पोटिंग की इन बातों पर किसी को कोई आश्चर्य भी नहीं होता। अगर यकीन नहीं तो एक बार सचिन के आकड़ों पर नजर डाल लिजिए।
तेंदुलकर ने अबतक 159 टेस्ट मैचों में 42 शतक और 53 हॉफ सेंचुरी की मदद से साढ़े बारह हजार से ज्यादा रन बनाएं हैं। अगर बात की जाए वनडे की तो कुल 430 मैचों में 44 शतक और 91 हॉफ सेंचुरी के साथ 16 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। दूसरी तरफ पोटिंग के टेस्ट में 11345 और वनडे में 12043 रन हैं। जाहिर है सचिन का रिकॉर्ड तोड़ना पोंटिंग के लिए भी सपना ही है और ऐसे में अगर पोटिंग ये कहते हैं कि तेंदुलकर हैरान कर देने वाले खिलाड़ी हैं तो किसी को भी हैरानी नहीं होनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.